बाराबंकी, मार्च 17 -- निन्दूरा। लखनऊ महमूदाबाद राजमार्ग पर कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में दूध के टैंकर व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दूध टैंकर का ड्राइवर घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों वाहन बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त खड़े थे। ऐसे में राजमार्ग का यातायात पूरी तरह बंद हो गया। देखते ही देखते लखनऊ से महमूदाबाद की ओर महमूदाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाले सैकड़ो वाहन जाम में फंस गए। पांच किलोमीटर तक दोनों ओर वाहन फंसे खड़े थे। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन को मौके पर बुलाया। वाहनों को किनारे किया और फिर दो घंटे बाद यातायात किसी प्रकार बहाल हुआ। तेज रफ्तार वाहन टकराए : लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर कुर्सी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कपूर पेट्रोल पंप के पास महमूदाबाद की ओर से एक दूध का टैंकर लखनऊ की ओर जा रहा था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.