लखनऊ, फरवरी 17 -- बहराइच के जरवलरोड हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला हिस्सा रेलवे फाटक में फंस गया, जिससे क्रॉसिंग का गेट धराशाई हो गया। इसके चलते अफरातफरी मच गई। फाटक टूटने से सुपरफास्ट ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड में जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट चीनी मिल मोड़ के पास मंगवार सुबह करीब 10:11 बजे गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन निकलने की वजह से गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली के बसहिया निवासी अमरनाथ पुत्र नान बाबू अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर आईपीएल चीनी मिल जा रहे थे। गेट बंद होते देख निकलने के प्रयास में ट्रॉली का पिछला हिस्सा गेट में फंसने से गेट धराशाई हो गया। गेट...