लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ से प्रयागराज के बीच बसों का संचालन गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह पटरी पर लौटा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरचंदपुर, बछरावां और रायबरेली में बुधवार से डायवर्जन था। इसको गुरुवार की दोपहर खत्म किया गया है। लखनऊ से प्रयागराज के बीच बुधवार और गुरुवार की दोपहर करीब चार हजार बसों ने अपडाउन किया है। अनुमान के मुताबिक करीब सवा दो लाख से ज्यादा लोगों ने परिवहन निगम की ही बसों से दो दिन में एक रूट पर सफर किया है। आलमबाग के एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सबसे ज्यादा दिक्कतें थीं। प्रशासन ने जगह-जगह डायवर्जन कर दिया था। इसके बाद भी आलमबाग बस स्टेशन से प्रयागराज के लिए करीब 2500 बसों ने अपडाउन किया है। वहीं गुरुवार की दोपहर करीब 1500 बसों ने अपडाउन कर लिया था। देर रात तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा। उन्हों...