मैनपुरी, जनवरी 6 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए पूल बी के पहले मैच में लखनऊ की टीम ने आगरा को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। आगरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। बल्लेबाज जतिन चौहान ने 53 और ध्रुव तोमर ने 20 रन जोड़े। लखनऊ के अपूर्व ने चार और साहिल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया। विनायक ने 42, सुनकित ने 32 और कुलदीप ने 15 रनों की पारी खेली। आगरा के जीतू ने 2 विकेट लिए। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.