लखनऊ, फरवरी 4 -- सात से 23 फरवरी तक लखनऊ दर्शन डबल डेकर बस विधानभवन नहीं जाएगी। इसकी जगह पर पर्यटकों को जीपीओ व जनरल वाली कोठी घुमाया जाएगा। यह व्यवस्था सात फरवरी से विधानसभा सत्र चलने के दौरान रहेगी। लखनऊ दर्शन बस बदले मार्ग से चलेगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने लिया है। जीपीओ व जनरल वाली कोठी घुमाने के बाद बस राजभवन, कैथेड्रल चर्च के रास्ते यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी। यहां से अम्बेडकर पार्क, गोमती रिवर फ्रंट हुए 1090 चौराहा पर सफर खत्म होगा। दूसरी शिफ्ट में कोई बदलाव नहीं है। शाम के टूर में बस 1090 चौराहा से चलकर यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी। वहां से अम्बेडकर पार्क, गोमती रिवर फ्रंट, कैथेड्रल चर्च, राजभवन के रास्ते विधानभवन होते हुए सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से रेजीडेंसी पहुंचेगी। पर्यटक रेजीडेंसी में लाइट एंड साउंड शो देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.