लखनऊ, सितम्बर 30 -- जिला कारागार में बंद सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के सिर पर बंदी ने लोहे के रॉड से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। गायत्री की चीखें सुनकर दूसरे बंदियों ने दौड़कर आरोपी को दबोच लिया। हमले से उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे जेलकर्मी व डॉक्टर ने गायत्री के सिर से बह रहे खून को साफ कर पांच टांके लगाए। हालत खतरे से बाहर होने पर गायत्री को जेल अस्पताल में भर्ती कर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। गैंगरेप के मामले में जिला जेल में बंद सजायाफ्ता गायत्री प्रजापति को डायबिटीज, बीपी, गुर्दा, कमर दर्द समेत दूसरी बीमारियों के चलते लम्बे समय से जेल अस्पताल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे गायत्री प्रजापति ने अस्पताल में सफाई करने वाले बंदी विश्वास को पानी देने के लिए बुलाया। कुछ देर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.