महाराजगंज, फरवरी 17 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवादl भारत नेपाल सीमा सोनौली स्थित एक ट्रांसपोर्ट में डायरेक्टर जनरल आफ जीएसटी इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। करीब 10 घंटे चली छापेमारी के बाद टीम ट्रांसपोर्ट के कम्प्यूटर सहित अन्य दस्तावेज को सीज कर अपने साथ ले गयी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक के खिलाफ सर्च वारंट था और टीम जीएसटी चोरी समेत कई मामलों की जांच कर रही है। सोमवार की सुबह सर्च वारंट लेकर एसआईओ केएम यादव के नेतृत्व में सोनौली पहुची डायरेक्टर जनरल आफ जीएसटी इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम ने सोनौली स्थित ट्रांसपोर्ट देवकीनन्दन में छापेमारी की। किसी के न मिलने पर टीम ने नौतनवा स्थित सोनौली के ट्रांसपोर्ट संचालक को उसके घर से उठाया और सोनौली पहुची। शाम तक उक्त ट्रांसपोर्ट में टीम ने छानबीन की और करीब सात बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.