लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ जंक्शन से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन को सीतापुर होकर चलाने की तैयारी है। इसके अलावा डबलडेकर एक्सप्रेस को भी इस रूट पर दोबारा शिफ्ट किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-पीलीभीत रेलखंड का गेज कन्वर्जन और विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इस रेलखंड को तैयार करने में करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के लिए एक और रूट खुल गया। पहले लखनऊ से कानपुर और लखनऊ से हरदोई, बरेली के रास्ते ट्रेनें दिल्ली पहुंच रही थीं। अब लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, बरेली के रास्ते ट्रेनें दिल्ली पहुंचेंगी। ऐसे में इस रूट के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा पर रेलवे फोकस कर रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर से मैलानी के बीच चलने वाली गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का संचालन बढ़ाकर इज्जतनगर तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.