लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ जंक्शन के कैबे वे टोल बूथ पर संचालक के कर्मचारियों ने एक यात्री से बदसलूकी की। यात्री की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने इस मामले में डीआरएम को उचित जांच के लिए निर्देशित किया है। यात्री अपूर्व भार्गव ने रेल मंत्रालय के एक्स हैंडल पर पूरे मामले की शिकायत की है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए टोल वसूलने (कैब वे चार्ज) वाले कर्मचारी यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं। विरोध करने पर यात्रियों से उलझ जाते हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान वे इस बात का भी ध्यान नहीं रखते हैं कि उनके इस दुर्व्यवहार और उलझने के कारण यात्रियों को देरी होती है। उनकी शिकायत पर रेल मंत्रालय ने असुविधा के लिए यात्री से खेद जताया। साथ ही उचित कार्रवाई के लिए डीआरएम को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.