नई दिल्ली, मार्च 11 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में ओयो होटल के कमरे में विदेशी युवती की लाश मिली है। यह युवती रूस के उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी। युवती के साथ दिल्ली का रहने वाला युवक भी दो मार्च को आया था। पांच मार्च को युवक कहीं चला गया। इधर कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर युवती की मौत का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई है। मामला विदेशी युवती का होने के कारण खास सतर्कता बरती जा रही है। रूसी एंबेसी को भी मामले की जानकारी भेजी गई है। विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विजयंत खंड में अतिथि इन नाम से होटल है। दो मार्च को उज्बेकिस्तान की रहने वाली एगम्बर्डिएवा ज़ेबो खिदीरोबना Egamberdieva Zebo Khidirobna (43) यहां दिल्ली के सतनाम नामक युवक के साथ आई थी। दोनों को 109 नंबर कमरा दिया गया था। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.