लखनऊ, जून 20 -- एलडीए व नगर निगम ने योग के लिए तैयारियों की, नोडल अधिकारी बनाए गए लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज राजधानी लखनऊ एक नए इतिहास की साक्षी बनेगी। नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के 284 सार्वजनिक पार्कों में एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। नगर विकास विभाग ने लखनऊ में गुलाब पार्क,स्वर्ण जयंती पार्क, झंडे वाला पार्क, ईडी पार्क जैसे 9 योग पार्क विकसित किए हैं। सुबह 6:00 बजे से ही शहर के तमाम इलाकों, जानकीपुरम, आलमबाग, गोमतीनगर, इन्दिरानगर, राजाजीपुरम, आशियाना, अलीगंज, चौक, सीतापुर रोड समेत सभी आठ जोन में योग होगा। इसके लिए नगर निगम के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को लगाया गया है। एलडीए ने राजभवन में योग के लिए अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा सहित आठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जबकि ...