लखनऊ, सितम्बर 18 -- राजधानी में सिटी ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ेगा। नगरीय निदेशालय ने 10 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी किया है। इन बसों का संचालन नेट कॉन्ट्रेक्ट मोड पर निजी कंपनियों को दिया जाएगा। लखनऊ के साथ ही कानपुर में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। नगरीय निदेशालय ने लखनऊ में चारबाग से बाराबंकी, कानपुर से एयरपोर्ट, आलमबाग से मोहनलालगंज, चौक से इंदिरानगर, हजरतगंज से मोहान रोड, चारबाग से माल एवेन्यू, चारबाग से दुर्गा मंदिर, हजरतगंज से अमौसी, इटौंजा से मलिहाबाद और चारबाग से काकोरी जैसे प्रमुख मार्गों का चयन किया है। निदेशालय ने इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। प्रत्येक मार्ग पर न्यूनतम 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अनिवार्य होगा। कोई भी संचालक एक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.