लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बीआईएस प्रधान कार्यालय में स्थानीय कारीगरों को प्रशिक्षित किया गया। दो दिवसीय 'आर्टिसन ट्रेनिंग प्रोग्राम' के दौरान विशेषज्ञों ने कारीगरों को सोने की शुद्धता जांचने की वैज्ञानिक विधियों और एचयूआईडी (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) के नियमों की जानकारी दी। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बदलते दौर में हमारे पुश्तैनी हुनर को आधुनिक तकनीक और सरकारी मानकों के समन्वय की आवश्यकता है। पारदर्शिता और शुद्धता के मानकों का पालन न केवल कारीगरों की दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि ग्राहकों को भी सही कीमत पर शुद्ध सोना सुनिश्चित करेगा। हॉलमार्किंग की बारीकिय...