लखनऊ, फरवरी 22 -- नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4692 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी। सड़क निर्माण के लिए 271 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं, यह पुनरीक्षित बजट 332.40 करोड़ से 61 करोड़ रुपये कम हैं। सबसे ज्यादा सफाई और कूड़ा प्रबंधन पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हर वार्ड में वेंडिंग जोन बनाकर बाजारों को जाम से निजात दिलाई जाएगी। नगर निगम मुख्यालय में रविवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बजट पेश किया। कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद बिना किसी संशोधन के प्रस्तावित बजट को मंजूरी दे दी गई। इसमें किसी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है। कुछ पार्षदों ने वार्ड विकास निधि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कार्यकारिणी ने खारिज कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.