लखनऊ, फरवरी 11 -- नगर के वार्डों की सड़कों और गलियों की सफाई पूर्व की तरह आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी ही करेंगे। नगर निगम ने यह फैसला वार्डों की स्वच्छता, 15 फरवरी से नगर में शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण और मार्च में आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए लिया है। नगर की मुख्य सड़कों की सफाई निजी कंपनी मशीन से पूर्व की तरह करेगी। हालांकि, इस निर्णय को लेकर नगर निगम का कोई भी अधिकारी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। नगर के वार्डों की सफाई का ठेका एक फरवरी से निजी कंपनी एलएसए को दिए जाने का पार्षदों ने काफी विरोध किया है। इसके चलते दो फरवरी को चौक कालीजी वार्ड में निजी कंपनी और आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों में मारपीट तक हो गई थी। उसके बाद निजी कंपनी को वार्डों की सफाई का काम दिए जाने का विरोध करते हुए आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.