लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला 'शुक्स का स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से गुरुवार शाम करीब 4:34 बजे जैसे ही जुड़ा कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल ऑडिटोरियम में चल रहे लाइव प्रसारण के दौरान मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग एक सुर में बोले, लखनऊ के लाल ने कमाल कर दिया। इससे पहले बेटे के दूसरी दुनिया के सफर को देखने के लिए पिता शंभू दयाल शुक्ला, मां आशा शुक्ला, बहन शुचि सीएमएस पहुंचीं तो उपस्थित शिक्षकों तथा अन् लोगों ने तालियों के बीच उनका स्वागत किया। शुभांशु की इस गौरवमयी उपलब्धि के जश्न का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही शुभांशु का ड्रैगन कैप्सूल अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से जुड़ने को तत्पर हुआ, लखनऊ के लोगों में एक बार फिर से भावनाओं का ज्वार उम...