लखनऊ, अप्रैल 19 -- राजधानी लखनऊ में बीएसएनएल के महानगर एक्सचेंज में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि खिड़की तोड़कर पांच कर्मचारियों को निकालना पड़ा। दमकल वाहनों से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। केबल फुंकने से कई मोबाइल टॉवर और ब्रॉड बैंड के कनेक्शन ठप हो गए। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि बीएसएनएल महानगर ऑफिस के पहले मंजिल पर एक्सचेंज रूम में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि आग के बीच में कोई फंसा नहीं था। आग लगने की ये घटना शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब हुई। उस समय कार्यालय में ज्यादा लोग नहीं थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड जवानों ने बड़ी मशक्कत से आग को काबू में किया। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज के टेंट हाउस में भीषण आग, 3 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.