नई दिल्ली, फरवरी 24 -- लखनऊ में भीषण आग लग गई। नादरगंज स्थित महेश फैक्ट्री के स्टोर रूम में सुबह तड़के आग लग गई। देखते ही देखते पूरे स्टोर रूम में आग फैल गई। आग की लपटें विकराल हो गईं। इस विकराल आग को देखकर अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने सात दमकल की मदद से छह घंटे से आग बुझाने में जुटे हैं। आग विकराल है। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग की घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नादरगंज स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में महेश नमकीन की फैक्ट्री है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें निकलते देख कर कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पर देखते ही देखते आग और विकराल हो गई। इसके बाद तत्काल कर्मचारियों ने पुलिस औ...