नई दिल्ली, जनवरी 2 -- राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए विक्रमादित्य मार्ग स्थित दिलकुशा क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। करीब 650 मीटर लंबे 04 लेन ओवरब्रिज निर्माण से लगभग तीन लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही सुलतानपुर रोड व हजरतगंज, लाल बत्ती चौराहा, कटाई वाला पुल (सोमनाथ द्वार) के आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रेलवे, लेसा, ग्रीन गैस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित स्थल का सर्वे किया। इसका मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं, जैसे बिजली की लाइनें, गैस पाइपलाइन और सीवर नेटवर्क को चिन्हित करना है, ताकि समय रहते इन्हें शिफ्ट किया जा सके और निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल सके। वर्तमान में दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण गेट ...