नई दिल्ली, फरवरी 2 -- लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मंगलवार को मरीजों को कई सौगातें देंगे। अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस पर मरीजों को निर्बाध बिजली व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोलर पैनल का शुभारंभ किया जाएगा। मरीजों को एक से दूसरे तल पर आसानी से शिफ्ट करने के लिफ्ट का तोहफा मिलेगा। यह जानकारी अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने दी। सोमवार को अस्पताल की निदेशक ने स्थापना दिवस से पूर्व पत्रकारों से जानकारी साझा की। निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि अस्पताल में 776 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। मरीजों को बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से मिल सके इसके लिए सोलर पैनल लगवाए गए हैं। अस्पताल की छतों पर 650 किलोवॉट के सोलर पैनल लगवाए गए हैं। इससे हर महीने करीब साढ़े पांच से छह लाख रुपये की बिजली का उत्पादन होगा। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.