वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 5 -- लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 12 में रहने वाले शिपिंग कंपनी के इंजीनियर 33 वर्षीय अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में शाहजाह में मौत हो गई। उनका शव 29 जून को समुद्र के बीच शिप के इंजन रूम एरिया में संदिग्ध हालात पड़ा मिला। परिवारीजनों ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान से हुई बातचीत में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने यूएई की सिनर्जी अरेबिया और नवी मुंबई की अविश्का शिपिंग कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों पर साजिश और तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। पिता अनिल तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बेटे की मौत 29 जून को दोपहर तीन बजे (यूएई) भारतीय समय 4:30 बजे शाम को हुई। कंपनी के अफसरों ने पांच घंटे बाद रात 22:37 बजे फोन कर जानकारी दी। पांच घंटे बाद उन्होंने आखिर क्यों बताया? इसके पीछे क्या साजिश थी? इन तमाम बिंदुओं पर सवाल उ...