लखनऊ, जनवरी 31 -- ऐतिहासिक बटलर झील के बीच बने आईलैंड में कैफेटेरिया खुलेगा। इसका नाम आईलैंड कैफे होगा। लोग पेडेस्ट्रियन ब्रिज के रास्ते इस कैफे में जाकर प्राकृतिक सुदंरता के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को स्थल निरीक्षण करके इस बाबत आदेश जारी किए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने बटलर झील के संवर्द्धन व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया है। झील के बीचों-बीच आईलैंड विकसित किया गया है, जिसमें एक कैफेटेरिया बनाया गया है। 15 दिन के अंदर यहां आईलैंड कैफे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां लोग प्राकृतिक सुंदरता के बीच अपने परिवार के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे। इसके अलावा बटलर पैलेस में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। यहां अप्रैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.