मेरठ, फरवरी 9 -- शहर को कूड़े से मुक्ति दिलाने और स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए नगर निगम अब लखनऊ मॉडल को अपनाने जा रहा है। शासन की उच्चाधिकार समिति ने शहर के चार प्रमुख इलाकों में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। इस परियोजना से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से हाईटेक हो जाएगी। इस पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल शासन ने 16 करोड़ की मंजूरी दी है। अभी तक शहर का कूड़ा खुले में डंप किया जाता है या सीधे मुख्य डंपिंग ग्राउंड भेजा जाता है, जिससे दुर्गंध और प्रदूषण फैलता है। नौचंदी, कंकरखेड़ा में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया गया है। अब शासन की उच्चाधिकार समिति ने मेरठ शहर के अंदर चार स्थानों औरंगशाहपुर डिग्गी, नूरनगर बिजली बंबा बाईपास, पल्लवपुरम (मुकर्रबपुर पल्हैड़ा) और घोसीपुर(लोहियानगर) में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.