नई दिल्ली, मार्च 3 -- लखनऊ की फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी नियुक्ति पानी वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। तनुष्का का दो वर्ष पहले भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के पद पर चयन हुआ था। तनुष्का की तीन पीढ़ियों का सेना से नाता है। प्रशिक्षण पूरा होने पर शुक्रवार को तनुष्का को जगुआर फाइटर प्लेन के पायलट पद पर नियुक्ति मिली। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचकर बाबा व दादी समेत परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। तनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप सिंह और बाबा कैप्टन देवेन्द्र बहादुर सिंह भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इंदिरानगर के पटेल नगर निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी तीन पीढ़िया सेना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.