शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- प्रदेश मुख्यालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा और खुदागंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। लगभग दो घंटे के गहन निरीक्षण में टीम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। लखनऊ से प्रधान प्रबंधक गुणवत्ता डा. मो. शाहजाद अहमद, डा. अश्वनी कुमार, मंडलीय परामर्शदाता बरेली डा. गंगा सरन, मंडलीय समन्वयक बरेली अमरीश कुमार की टीम की टीम सीएचसी पहुंची। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा फैजान खां और स्टाफ से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संतोषजनक संसाधन और सुविधाएं मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. फैजान खां की सराहना की। निरीक्षण करके टीम बरेली रवाना हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. फैजान खां ने बताया शासन से आई टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सब कुछ ओके पाया गया। ...