ज्ञान प्रकाश लखनऊ, फरवरी 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के दौरान सिडनी में कहा था कि, जब खाने की बात चली है और चाट की बात चली है, तो लखनऊ का नाम आना भी स्वाभाविक ही है। उन्होंने सिडनी के पास स्थित 'लखनऊ' नाम की जगह का ज़िक्र करते हुए मज़ाक में पूछा था कि क्या वहां भी वैसी ही चाट मिलती है जैसी हमारे लखनऊ में मिलती है। अब लखनऊ की यह चाट जिले के मुख्य व्यंजन की प्रतिस्पर्धा में रेवड़ी को टक्कर दे रही है। हाल ही में हुई घोषणा के बाद एक जिला एक व्यंजन (ओडीओडी) में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा रेवड़ी और चाट के बीच में है। अभी तीन व्यंजनों को प्रमुखता दी गई है। इसमें चयन होना है। कई संगठनों से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद लखनऊ का मुख्य व्यंजन कौन सा होगा, इसका नाम तय करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।वैश्विक स्तर पर ब्रांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.