अयोध्या, मार्च 20 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी के लखनऊ में देर रात्रि में अपराधियों द्वारा लूट आदि घटना का शिकार होने के साथ हत्या के बाद महिला का शव गांव में पहुंचा। यहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सपा नेता हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि इस कृत्य में शामिल अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को सरकार एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा दे। गुरुवार को सुबह नम आंखों के साथ परिवारजनों एवं बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में सोहावल स्थित ढेमवा घाट पर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, प्रधान प्रतिनिधि राज किशोर यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय रावत मौजूद रहे। ------
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.