गाजीपुर, मार्च 19 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ के गोमती नगर थाना में पुलिस द्वारा अधिवक्ता सौरभ वर्मा के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने के विरोध में तहसील परिसर में नारेबाजी की। स्थानीय सेवराई बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील अध्यक्ष अय्याज खां और सचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में वकीलों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सबसे पहले अधिवक्ताओं ने बैठक की और घटना के विरोध में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार को न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का प्रस्ताव और ज्ञापन सौंपते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान यह मांग की गई कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। प्रदर्शन में अशोक सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.