लखनऊ। सौरभ शुक्ल, नवम्बर 12 -- दिल्ली कार ब्लास्ट का लखनऊ कनेक्शन सामने आया है। फरीदाबाद से डॉ. शाहीन गिरफ्तार, जो आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड है। लखनऊ में ATS ने शाहीन के घर छापा मारा। शाहीन का भाई परवेज हिरासत में लिया गया है। परवेज से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, लखनऊ शहर की अविकसित और घनी कालोनियां आतंकियों ,स्लीपिंग माड्यूल के लिए बेहद मुफीद रही हैं। बिना पुलिस वेरीफिकेशन आतंकी आकर शरण लेते रहें और देश विरोधी गतिविधियां करते हैं। आतंक की पाठशाला चलती रही है। ऐसी कॉलोनियों से पहले भी आतंकी पकड़े गए हैं। इंटिग्रल विवि भी चर्चा में रहा है। जुलाई 2021 में एटीएस और खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ा गया काकोरी के बेगरिया में रहने वाला आतंकी मिनहाज इंटिग्रल विवि में लैब टेक्नीशियन था। वह विवि के युवाओं को भी देश विरोधी गतिविधियों के लिए भड़काता...