लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ एयरपोर्ट पर दिन में रनवे बंद रखने की अवधि एक माह और बढ़ गई है। पहले यह एक मार्च से 14 जुलाई तक थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे बंदी का समय तो सुबह-शाम एक-एक घंटे कम कर दिया पर काम पूरे करने के लिए बंदी की अवधि 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। वैसे जुलाई से 15 अगस्त तक रनवे बंदी का समय और कम कर दिया गया है। एयरपोर्ट रनवे को बंद रखकर रीकार्पेटिंग, लाइटें बदलने और एप्रन निर्माण जैसे जरूरी काम शुरू किए गए हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 14 जुलाई तक तो रनवे बंद रखने का समय दिन के 11 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इसके बाद 15 जुलाई से 15 अगस्त तक यह अवधि सुबह 11 से दिन के 3 बजे तक कर दी गई है। यानी इस अवधि में चार घंटे ही रनवे बंद रहेगा। मौजूदा समय में एयरपोर्ट का रनवे सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.