लखनऊ, जून 19 -- देहरादून से लखनऊ आ रही चारबाग डिपो की पिंक सेवा आधी रात बीच रामपुर बाईपास पर खराब हो गई। बस में सवार 45 यात्रियों को करीब ढाई घंटे बाद तक दूसरी बस उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। मजबूरी में यात्रियों ने डायल 112 से पुलिस की मदद मांगी। पुलिस ने आने के बाद एक प्राइवेट बस से यात्रियों को बरेली भेजा। वहां पर भी यात्रियों को परिवहन निगम के अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की। परेशान यात्रियों ने निगम के एमडी से अधिकारियों की शिकायत की है। वहीं चारबाग डिपो अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी दिक्कत के कारण बस खराब हो गई। उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। सभी यात्रियों को पैसा रिफंड कर दिया गया। चारबाग डिपो की पिंक बस यूपी 78 एफएन 7519 देहरादून बस स्टैंड से 15 जून को रात 09:17 बजे चली थी। इसको सुबह 08:30 बजे कैसरबाग बस स्टैंड आना था। यात्री वीपी सिंह, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.