लखनऊ, अगस्त 9 -- लखनऊ। एयरपोर्ट पर रनवे तक पहुंच चुकी देहरादून की फ्लाइट में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इसके बाद इसे वापस एप्रेन तक लाया गया। इंजीनियरों की टीम ने काफी मशक्कत की जिसके बाद 2 घंटे देरी से यह फ्लाइट देहरादून के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाइट संख्या 6ई 515 लखनऊ से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली थी। इस दौरान फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के चलते फ्लाइट को टैक्सी वे पर ले जाकर खड़ा किया। इसके बाद एप्रेन लाया गया। एयरपोर्ट पर इंजीनियरों की टीम विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास करने लगी। फ्लाइट में लगभग 158 पैसेंजर और छह क्रू मेंबर सवार थे। इंडिगो की यह फ्लाइट 6ई-515 लखनऊ से सुबह 8:55 बजे रवाना होकर 10:15 बजे देहरादून पहुंचनी थी। यहां पर इंजीनियरों की टीम ने लगभग पौने दो घंटे की मेहनत के बाद विमान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.