लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोमती नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही चार वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता का पैर फ्रैक्चर हो गया, मां घायल हो गईं, जबकि बच्ची को भी चोटें आईं। गोमती नगर के विराट खंड निवासी अधिवक्ता प्रशांत सिंह शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे अपनी पत्नी रजनी सिंह और चार वर्षीय बेटी अनन्या को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। अनन्या केजी की छात्रा है। जयपुरिया स्कूल के पास ट्रैफिक जाम होने के कारण प्रशांत सिंह ने स्कूटी को विनीत खंड की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान विनीत खंड स्थित इंडस हार्ट एंड मेडिकल सेंटर के पास तेज गति से आ रही कार (संख्या UP-32-ND-3128) ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.