लखनऊ, फरवरी 17 -- विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानभवन के घेराव की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस महिला विंग की नेशनल कोऑर्डिनेटर उरूसा राना को भी मंगलवार सुबह उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घर सुबह 6 बजे ही पुलिस पहुंची गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी के मुताबिक सोमवार रात प्रवक्ता अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विधि विभाग के चेयरमैन आसिफ रिजवी के घर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए घर से न...