लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पारा इलाके की काशीराम कालोनी में गुरुवार देर रात इवेंट कंपनी कर्मी लवली (25) को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गोली कंधे के पास लगी। घायल लवली को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक लवली काशीराम कालोनी में रहती हैं। एक इवेंट कम्पनी में नौकरी करती है। क्षेत्र में रहने वाले आकाश से उसके प्रेम प्रसंग थे। तफ्तीश में पता चला है कि आकाश का फोन कई दिन से लवली रिसीव नहीं कर रही थीं। दो दिन पूर्व उसका नम्बर भी लवली ने ब्लाक कर दिया था। इसी से नाराज होकर आकाश गुरुवार रात उसके घर पहुंचा। गाली गलौज की। लवली के निकलते ही उसने गोली मार दी। शोर सुनकर जबतक आस पड़ोस के लोग निकले आरोपी फरार हो गया। लवली की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.