लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों के लिए आपार संभावनाएं हैं। कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर इन संभावनाओं को मज़बूत बनाता है। 25 करोड़ की जनता वाला यह प्रदेश व्यापार के लिए हर लिहाज से बेहतर है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शहर के एक होटल में आयोजित इंडो-यूएस बिजनेस समिट में देश भर से जुटे व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कही। कहा कि वर्ष 2017 से पहले कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। इंफ्रास्ट्रक्चर कहीं था नहीं। उद्योगपति उत्तर प्रदेश में आने से डरते थे। अब कोई अपराध करता है तो उसको वही पहुंचा दिया जाता है, जहां उसकी जगह है। रात में बिना किसी ख़ौफ़ के बेटियां घर से निकलती हैं। आज कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण ही उत्तर प्रदेश पूरे देश ही नहीं विश्व भर के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.