लखनऊ, जनवरी 8 -- यूपी में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने गलन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई स्कूलों में डीएम की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जिससे छात्रों ने राहत और उनके अभिावकों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को लखनऊ, औरैया, झांसी, आगरा, कानपुर और सीतापुर में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश जारी हुआ है। हालांकि लखीमपुर खीरी में 12वीं, शाहजहांपुर में 12वीं और प्रयागराज में आठवीं तक डीएम ने पहले ही छुट्टियां बोल दी हैं। आदेश के अनुसार डीएम ने औरैया में आठवीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक और सीतापुर में 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा आगरा में 12वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह लखनऊ में भी 10 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.