कौशाम्बी, फरवरी 13 -- सागौन के 150 पेड़ काटे जाने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि कौशाम्बी के मढ़ी गांव में नीम व महुवा के छह पेड़ माफियाओं ने काटकर गायब कर दिया। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। कौशाम्बी थाना के मढ़ी गांव में बड़की बगीचा में नीम व महुवा के विशालकाय हरे पेड़ थे। इन पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं की निगाह थी। मौका पाते ही लकड़ी माफियाओं ने रात में इन पेड़ों को इलेक्ट्रिक आरा मशीन से कटवा दिया। रातोंरात लकड़ी भी गायब कर दी गई है। लोगों का कहना है कि लकड़ी माफियाओं के पुलिस से संबंध हैं, जिसका फायदा उठाकर वह हरे पेड़ गायब कर रहे हैं। वन विभाग भी इस मामले की लगातार अनदेखी कर रहा है। मामला बिगड़ने पर ही वन विभग हरकत में आता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.