मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- जमालपुर। क्षेत्र के गुलौरी एवं मनई गांव के सीवान में भोंकानाला पर बने पुल के नीचे लकड़बग्घा दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। पुल से गुजर रहे लोगों ने शुक्रवार को भोंकानाला में किसी जानवर का हड्डी मुंह में लेकर टहलते लकड़बग्घे का वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लकड़बग्घा भोंकानाला से निकल कर सीवान में चला गया। लकड़बग्घा दिखाई देने से गुलौरी, गौरी, मनई, देवरिला आदि गांवों के लोग मार्ग से गुजरने में कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.