हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर सुबह से शाम तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अगले 15 दिनों में इसे लागू कर दिया जाए। पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस इसे लागू कराएगी। लगातार बढ़ते सड़क हादसों और यातायात दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। बीते दिनों सुबह इस मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं और तेज हो गई हैं। इसी के चलते भारी वाहनों की आवाजाही पर दिन के समय प्रतिबंध लगाने प्रस्ताव तैयार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.