रुडकी, सितम्बर 16 -- एसडीएम सौरभ सिंह असवाल और तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने लक्सर तहसील दिवस में मंगलवार को लोगों की शिकायत और समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 40 प्रार्थनापत्र आए। जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण हो गया। शेष प्रार्थनापत्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिए गए हैं। एसडीएम सौरभ सिंह असवाल ने बताया कि सभी शिकायतों पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने की हिदायत संबंधित विभागों को दे दी गई है। शिविर में शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, सिंचाई, आपूर्ति, बाल विकास, ग्राम विकास समेत सभी भागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.