देहरादून, फरवरी 11 -- लक्सर। पीतपुर गांव में कुछ लोगों ने पड़ोसी परिवार से चल रही रंजिश के चलते उनके घर पर नामकरण समारोह आये हुए मेहमान को घेर कर बुरी तरह पीट डाला। घायल को लक्सर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसके पिता ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीतपुर निवासी ब्रिजेश की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। मंगलवार को दिन में उनके घर पर बच्चे के नामकरण का समारोह था। तुगलपुर (खानपुर) से उसका रिश्तेदार कृष्णपाल पुत्र ओम प्रकाश भी इस समारोह में आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि ब्रिजेश से रंजिश रखने वाले पीतपुर के नवीन पुत्र लाखन, शिशु पुत्र जनेश्वर, विपुल पुत्र सुशील, अभय पुत्र मांगा, सोनू पुत्र छोटा, सही राम पुत्र नरेश और अलगांवा, सहारनपुर के पूरण पुत्र विजेंद्र ने सीधड़ू गांव के पास उसकी बाइक र...