देहरादून, फरवरी 14 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने मखियाली खुर्द गांव में छापा मारा। छापे में इसरार पुत्र बशीर और तकवीन पुत्र नासिर के घर में बिजली की चोरी मिली। टीम ने कटिया जब्त कर दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। छापे में एई विजिलेंस रोबिन सिंह मनोरिया, क्षेत्रीय जेई पवन सक्सेना व लाइन स्टाफ से अशरफ अली, राजवीर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...