रुडकी, फरवरी 9 -- कस्बे में हर रोज घंटों लगने वाले जाम को झेलने की ग्रामीणों की नियति बन गई है। इसे लेकर न तो पुलिस विभाग और न हीं प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूल टाइम में भी खनन के भारी वाहन और ओवरलोड गन्ना वाहन सड़कों से गुजर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने इस पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की मांग की है। इस समय गन्ना सीजन चल रहा है। जिसके चलते गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन गांव के संपर्क मार्गों से लेकर मुख्य मार्ग को तक दौड़ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत ग्रामीणों को मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपरों से हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो दोपहर दो बजे के बाद शुरू होती है। जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो उस समय स्कूली बस, गन्ने से लदे वाहन और ओवरलोड मिट्टी से लदे खनन वाहन तीनों भुरनी तिराहे पर इकट्ठे होते हैं...