बागपत, फरवरी 7 -- बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी व विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति दीं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतुल जैन द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किये। महासचिव प्रवीन शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन व नैतिक मूल्यों को अपनाना ही सच्ची सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अनुराग, प्रधानाचार्य ओ.पी.एन. उपाध्याय व उप प्रधानाचार्य व पूर्व केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य विनोद भारद्वाज व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.