सुपौल, जून 21 -- सुपौल, हन्दिुस्तान टीम जिले में इस साल 11000 हेक्टेयर में धान के बिचड़ा गिराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके विरुद्ध 19 जून तक 6775 हेक्टेयर में बिचड़ा डाला गया है, जो लक्ष्य का करीब 68 प्रतिशत के आसपास है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिले में महज 1.6 फीसदी ही रोपनी हो पाई है। यह हाल जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी 11 प्रखंडों का है। समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसानों द्वारा खेतों में गिराया गया बिचड़ा जलने लगा था। हालांकि देर से ही सही, मानसून आने के बाद अब किसानों के चेहरे पर थोड़ी खुशी आई है। साथ ही खेतों में धान का बिचड़ा गिराने में भी अब तेजी आने की उम्मीद है। त्रिवेणीगंज में अब तक 60 प्रतिशत धान का बिचड़ा गिरा : त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में, 60 प्रतिशत धान का बिचड़ा डाल दिया है, जो धान की खेती के लिए एक ...