शाहजहांपुर, मार्च 6 -- बसंतकालीन गन्ना बुआई का रकबा बढ़ाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है। जिले में सभी पांचों चीनी मिल में निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुआई कराने की योजना तैयार करते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने जिले के सभी एससीडीआई साथ बैठक करते हुए बुआई का लक्ष्य बढ़वाने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को गन्ने की बुआई करते समय कोई समस्या हो तो उनसे मिलते हुए मौके पर समाधान करें। किसान को गन्ने का बीज लेने में कोई समस्या न हो। उसके बाद जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने जिले के तिलहर तथा खुदागंज इलाके में कई गांव में जन चौपाल कर बसंतकालीन गन्ने की बुआई के बारे में जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कोई भी किसान बिना स्वीकृत प्रजाति के गन्ने की बुआई न करें। जिला गन्ना अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.