बुलंदशहर, फरवरी 1 -- जेपी विद्या मंदिर, तौमड़ी के प्रांगण में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और भावुक क्षणों से भरे इस कार्यक्रम में सीनियर छात्रों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांधा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद ग्यारहवीं की छात्राओं दृष्टि और रूही ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को गति दी। ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत 'हास्य नृत्य' ने जहां सबको लोटपोट कर दिया, वहीं छात्राओं के 'सांस्कृतिक नृत्य' ने वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सारिका और खुशी की विशेष नृत्य प्रस्तुति रही। निर्णायक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.