मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत आयोजित मेगा ऋण वितरण शिविर की प्रगति की शुक्रवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पीएम रोजगार सृजन योजना फेज-1 एवं फेज-2, पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना व पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण स्वीकृति व वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले बैंक को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार इसके लिए कई योजनाएं संचालित चला रही है, ताकि युवा वर्ग को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। इसी कड़ी में मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया गया...