लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डा रामेश्वर उरांव लोहरदगा कुडू प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डा उरांव ने काहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिक्षा का दायित्व केवल विद्यालय या शिक्षक का नहीं होता, बल्कि अभिभावक और शिक्षक दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी होती है। जब घर और स्कूल एक साथ मिलकर बच्चे का मार्गदर्शन करते हैं, तभी उसका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। बच्चे ही देश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी को अपना जीवन मंत्र बनाइए। माता-पिता और शिक्षकों क...